ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

संसद में दिखाए गए एलियन कंकाल को वैज्ञानिकों ने नकारा, पुख्ता सबूत पर उठे सवाल

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की संसद में एलियन के दो शवों को दिखाया गया। एक लाइव इवेंट में पेश किए गए हजारों साल पुराने ममी जैसे दो कंकालों को लेकर बहस छिड़ गई है। यूएफओलॉजिस्ट जैमे मौसन ने दावा किया कि डीएनए टेस्टिंग से इनके मानव नहीं होने के पुख्ता सबूत मिले है। इस दावे की सच्चाई पर वैज्ञानिकों ने संदेह जताया है।

मेक्सिको के खगोल विज्ञान संस्थान के शोधार्थी जूलियट फिएरो ने कहा कि जानकारी सामने आई है। उससे किसी रिजल्ट पर नहीं पहुंच सकते। राष्ट्रीय स्वायत्त विश्वविद्यालय के भौतिकी संस्थान ने साफ किया है कि शोधकर्ताओं ने नमूनों की जांच नहीं की है। 2017 में एक कस्टमर द्वारा दिए गए त्वचा के नमूनों पर सिर्फ कार्बन परीक्षण किया था।

नासा ने जारी की एलियन से जुड़ी रिपोर्ट

इस बीच नासा ने एलियन से जुड़ी रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया कि उन्हें नहीं पता कि यूएफओ या यूएपी क्या होता है। यूएफओ के स्टडी के लिए नए वैज्ञानिक तकनीकों की जरूरत होगी।

कौन है जैमे मौसन?

जैमे मौसन यूएफओ और एलियन पर रिपोर्ट करते रहे हैं। उन्होंने 2017 में पांच एलियन ममी मिलने का दावा किया था, जो बाद में मानव बच्चे थे।

हाथ और पैरों में तीन-तीन अंगुलियां

मेक्सिको संसद में पेश किए गए कंकाल के हाथ और पैरों में तीन-तीन अंगुलियां हैं। खोपड़ी लंबी और हड्डियां हल्की हैं। संसद में किए गए एक्स-रे में इनके पेट में कैडमियम और ऑस्मियस जैसी धातु दिखी है।

रिटायर्ड मेजर ब्रुश का दावा

कुछ दिन पहले ही अमेरिकी रिटायर्ड मेजर डेविड ब्रुश ने दावा किया था कि अमेरिका के पास एलियन के सबूत हैं। जैमे मौसन जब मैक्सिकन सरकार और यूएस अधिकारियों को कंकाल दिखा रहे थे, तब डेविड वहां मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button