ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
विदेश

चीन में बिगड़े मौसम से हालात खराब, जारी हुआ ब्लू अलर्ट

बीजिंग। चीन में मौसम विज्ञानियों ने देश के कई हिस्सों में बिगड़े मौसम को लेकर ब्लू अलट जारी कर दिया है। सोमवार को मौसम के हालात पर जारी किए गए इस ब्लूट अलर्ट में हेनान, हेबेई, शांक्सी, शानक्सी, मंगोलिया, तियानजिन और बीजिंग में तेज तूफान के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

उधर मौसम विज्ञानियों ने यह चेतावनी भी जारी की है कि चीन के गुआंगडोंग, युन्नान, चोंगकिंग, फुजियान, हुबेई, शेडोंग, लियाओनिंग, जिलिन, हेडलोंगजियांग, बीजिंग सहित पूरे चीन में 60 मिमी से अधिक बारिश की आशंका जताई गई है। चीन में बिगड़ते मौसम से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

जहाजों के लिए जारी की गई चेतावनी

भारी बारिश की आशंका जताते हुए चीन में बंदरगाह पर जहाजों को लौट आने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके साथ ही कुछ जहाजों को रास्ता बदलने की सलाह भी दी गई है। इसके साथ ही गांव से लेकर शहरों तक तालाब सहित नदियों में बाढ़, मडस्लाइड जैसी आपदाओं की आशंका भी जताई गई है।

चीन में मौसम को लेकर तीन कलर की चेतावनी जारी की जाती है जिसमें आरेंज अलर्ट को सबसे गंभीर माना जाता है। इसके बाद येलो और ब्लू अलर्ट होता है। चीन में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ और जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

Related Articles

Back to top button