ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

गणेश चतुर्थी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं शरद मल्होत्रा, बप्पा को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

19 सितंबर को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाने वाला है। इसे लेकर हर किसी में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। हर साल बॉलीवुड में भी गणेश उत्सव की काफी धूम देखने को मिलती है। बप्पा का स्वागत करने और उन्हें अपने घर में विराजित करने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच टेलीविजन एक्टर शरद मल्होत्रा का गाना गणराज रिलीज हुआ है। बता दें कि शरद नागिन 5 और बिग बॉस 14 जैसे शो में काम कर चुके हैं। हाल में उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान गणेश उत्सव को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है।

शिव भक्त हैं शरद मल्होत्रा

बता दें कि शरद मल्होत्रा भगवान शिव के भक्त हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा गणेश चतुर्थी का त्योहार मेरे दिल में एक खास जगह रखता है। मैं पिछले 12 सालों से गणेश उत्सव अपने घर पर मनाता आ रहा हूं। मैं शिव भक्त हूं और गणेश जी भगवान शिव के पुत्र होने के नाते मुझे प्रिय हैं। यह वह त्योहार है, जिसका मैं हर साल वेट करता हूं। वहीं, उन्होंने हाल ही में रिलीज हुए अपने गाने को लेकर कहा, “मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि यह गाना इस साल गणेश चतुर्थी का एंथम बन जाए। मैं चाहता हूं कि लोग उसी ऊर्जा और उत्साह के साथ इस पर नाचे, जैसा वीडियो में दिखाया गया है।”

गणेश चतुर्थी पर नया गाना

“मेरी इच्छा है कि लोग इस गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र और पूरे देश में आने वाले इस त्योहार में डूब जाएं।” शरद ने इस गाने को लेकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने कहा, “गणपति पर गाना बनना मेरा सपना था और जब मैंने पहला बार यह ट्रैक सुना, तो मुझे पता था कि यह सही मौका है। गाने के स्वर, लय, धुन और ऑडियो क्वालिटी इतनी एट्रैक्टिव थी कि मैं मना नहीं कर सका।” बता दें कि शरद के इस गाने को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button