ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

हथकड़ी तोड़ चलती ट्रेन से कूदकर फरार बदमाश 16 दिन बाद फिर गिरफ्तार

मुरैना। राजस्थान की धौलपुर पुलिस काे झांसा देकर चलती हुई ट्रेन से हथकड़ी तोड़कर भागने वाले बदमाश को सराय छौला थाना पुलिस ने 16 दिन बाद दबोच लिया है। उक्त बदमाश पर राजस्थान के मनियां, धौलपुर कोतवाली, धौलपुर सदर, कंचनपुर, सैपऊ निहालगंज थानों में चोरी, मारपीट, हत्या का प्रयास जैसी धाराओं में 18 प्रकरण दर्ज है, इनके अलावा मुरैना जिले के सिविल लाइन थाने में चोरी की दो तथा सरायछोला में एक एफआइआर दर्ज है।

कोर्ट में पेशी पर लाई थी पुलिस

गौरतलब है, कि धौलपुर जिले के नींम की बसई गांव निवासी 19 वर्षीय अजीत उर्फ बनिया पुत्र दामोदर सिंह गुर्जर पर कई केस दर्ज है। मुरैना जिले के थानों में भी उक्त बदमाश पर चोरी व धमकाने के मामले दर्ज हैं। मुरैना जिला न्यायालय में चल रहे एक मामले में पेशी के लिए 31 अगस्त को धौलपुर पुलिस जेल में बंद बनिया गुर्जर को मुरैना कोर्ट में पेशी पर लाई थी।

हथकड़ी तोड़कर ट्रेन से कूदा कैदी

मुरैना जिला कोर्ट में पेशी के बाद दोपहर 3 बजे के करीब ट्रेन से वापिस धौलपुर जा रहे थे। हेतमपुर स्टेशन के पास बनिया गुर्जर ने भागने का प्लान बनाया और उल्टी आने का बहाना करके डिब्बे के अंदर से गेट तक आ गया। जिस हथकड़ी से बनिया गुर्जर बंधा हुआ था, वह इतनी कमजोर थी, कि जैसे ही आरोपित ने झटका दिया तो हथकड़ी बीच से टूट गई और चलती हुई ट्रेन से कूदकर बीहड़ की ओर भाग गया। हथकड़ी तोड़ने के लिए लगाए झटके से एक आरक्षक भी चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। उक्त आरोपित को रविवार की सुबह पुलिस ने चंबल नदी के पुराने पुल पर घेरकर दबोच लिया। यह बदमाश पैदल ही राजस्थान की ओर भागने के प्रयास में था।

Related Articles

Back to top button