ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते शिक्षक और भृत्य को लोकायुक्त ने पकड़ा, मेस संचालक से मांगा था 10 परसेंट कमीशन

बैतूल। जिले के शाहपुर विकासखंड मुख्यालय पर स्थित शासकीय एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय के प्राथमिक शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी और भृत्य गुल्लू सिंह को लोकायुक्त की टीम ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने भोपाल निवासी आलोक कुमार सिंह की शिकायत पर मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

बिल भुगतान करने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी आलोक कुमार सिंह के द्वारा आवासीय विद्यालय में मेस का संचालन किया जाता है। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये और सामग्री एवं उपकरणों की सप्लाई के बिलों का भुगतान करने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन चार लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी।

प्राथमिक शिक्षक के साथ भृत्य गिरफ्तार

आलोक सिंह ने आठ सितंबर को लोकायुक्त भोपाल से शिकायत कर दी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद भोपाल लोकायुक्त की टीम शाहपुर पहुंची और आवासीय विद्यालय के प्राथमिक शिक्षक इंद्रमोहन तिवारी को अपने साथी भृत्य गुल्लू सिंह के साथ डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। लोकायुक्त की टीम द्वारा प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button