ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

मानसून से तरबतर प्रदेश, कई शहरों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी

भोपाल । अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार-सोमवार को भी अच्छी बारिश होगी। विशेषकर उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। उधर, शनिवार रात राजधानी भोपाल में गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा हुई। इस दौरान शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी।

चौबीस घंटों में बारिश का हाल

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नर्मदापुरम में 100.8, पचमढ़ी में 77.8, छिंदवाड़ा में 65.6, रायसेन में 56, भोपाल (शहर) में 51.1, बैतूल में 43.8, इंदौर में 39.7, दमोह में 36, भोपाल (एयरपोर्ट) में 35.1, उज्जैन में 32.2,रतलाम में 31, दतिया में 24.8, नौगांव में 22, टीकमगढ़ में 19, गुना में 14.4, सागर में 11.8, ग्वालियर में 9.8, सतना में 7.9, उमरिया में 7.8, धार में 5.6, सीधी में 5.2,शिवपुरी में पांच, मलाजखंड में 3.8, नरसिंहपुर में तीन, जबलपुर में 2.4, रीवा में 2.4, खजुराहो में दो, मंडला में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ये मौसम प्रणालियां सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मप्र एवं उससे लगे उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, सीधी, जमशेदपुर, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी मप्र पर बने चक्रवात से पूर्वी मप्र से होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि रविवार-सोमवार को उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। बता दें कि इस सीजन में एक जून से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में कुल 756.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जो सामान्य वर्षा (862.5 मिमी.) की तुलना में 12 प्रतिशत कम है। हालांकि हाल ही में सिर्फ पांच दिन की वर्षा ने सामान्य वर्षा में सात प्रतिशत तक की भरपाई कर दी है। पांच सितंबर को प्रदेश में सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम वर्षा की स्थिति बनी हुई थी।

Related Articles

Back to top button