ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
हरियाणा

कैश और आभूषण गायब मिले; परिवार मेहंदीपुर बालाजी गया हुआ था

रेवाड़ी: सेक्टर-6 थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।रेवाड़ी जिले के ओद्योगिक कस्बा में पड़ने वाले गांव महेश्वरी में एक चोर ने घर में घुसकर सोने के आभूषण और कैश चोरी कर लिया। वारदात के वक्त परिवार राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी धाम पर गया हुआ था। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, गांव महेश्वरी निवासी दरियाव सिंह ने बताया कि वह बीते दिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मेहंदीपुर बालाजी धाम पर गया हुआ था। वापस घर लौटे तो एक कमरे का सारा सामान बिखरा मिला और घर में रखे करीब 4 हजार रुपए, सोने की बाली, सोने के टॉप्स व सोने की लोंग नहीं मिली।दरियाव सिंह ने घर के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो शाम के सवा 7 बजे उनके ही गांव का संजू उनके घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। साथ ही वह कुछ ही मिनट में घर से वापस भी आ गया। दरियाव सिंह ने इसकी सूचना तुरंत सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी।साथ ही संजू पर चोरी का शक जाहिर किया। पुलिस ने दरियाव की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button