ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

औद्योगिक मांग से चांदी फिर 75 हजार रुपये हुई

इंदौर। चांदी में औद्योगिक क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों के ज्वेलर्स की मांग धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इधर, बाजारों में चांदी का पर्याप्त स्टाक नहीं होने के कारण कीमतों में तेजी का वातावरण बनने लगा है। शुक्रवार को इंदौर में चांदी लंबे समय बाद एक बार फिर 75000 रुपये प्रति किलो के शिखर पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में मुनाफावसूली की बिकवाली के चलते कामेक्स पर चांदी आठ सेंट घटकर 24.59 डालर प्रति औंस और सोना तीन डालर घटकर 1944 डालर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इंदौर में सोने में भी ऊंचे दामों पर ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण सोने में आंशिक गिरावट रही। इंदौर में सोना कैडबरी आंशिक घटकर 60700 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60700 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60900 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55785 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 60735 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 75000 रुपये, चांदी टंच 75200 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 78500 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 74950 रुपये पर बंद हुई थी।

Related Articles

Back to top button