ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

खेल जीवन का एक अहम हिस्सा है- प्राचार्य डॉ. निरकेष शर्मा

मुरैना। राष्ट्रीय खेल दिवस को मेजर ध्यानचंद के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल मुरैना में बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिता गुब्बारा दौड़ में कक्षा नर्सरी के नैना, सचिन, रोहित ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त कर स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक जीते। वहीं कक्षा एलकेजी व यूकेजी के बच्चों आरव, कुशल, मंजीत तथा राघवेंद्र, वैष्णवी एवं साक्षी ने प्रथम द्वितीय देव तृतीय स्थान प्राप्त कर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते। नींबू चम्मच दौड़ में कक्षा एक, दो व तीन के छात्र- छात्राओं नैतिक, काव्या, अवनी तथा नीलम, रिषभ, अभिनव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मी0 दौड़ में सोनम, देवांशी तथा दिव्यानी के क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीते। 100 मीटर दौड़ में आशीष, ध्रुव, देव, पवन एवं अतुल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी0 लड़कियों की दौड़ में देवांशी ने प्रथम, पूर्णिमा ने द्वितीय तथा सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 150 मीटर लड़कों की दौड़ में रिषभ, आदर्श एवं देवेश और अभिनव ने क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए हुई खेल प्रतियोगिता में श्री भूपेंद्र सिंह तोमर, श्री अनूप श्रीवास्तव, श्री लोकेश कुलश्रेष्ठ, सुश्री रीना सिकरवार, सुश्री गंगा शर्मा एवं सुश्री नितिका कटारे ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ० निरकेष शर्मा ने बताया कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। खेल सभी आयु वर्गों के लिए अनिवार्य है। राष्ट्रीय खेल उत्सव के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के प्रधान श्री राकेश जी शर्मा एवं श्रीमती छाया शर्मा ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं देशवासियों को शुभकामनायें दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button