ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

प्रदेश में बन रही है भाजपा की सरकार : सरमा

मुंगेली। असम विधायक रूपक सरमा ने चार दिन तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद समाज प्रमुखों से चर्चा किए। विधायक सरमा ने बरेला में समाज प्रमुखों व महिला स्व सहायता समूह की बैठक में ली। ਠਓੀਾਠਜउन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।

उन्होंने जरहागांव मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के प्रमुख व बूथ अध्यक्षों कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनका मार्गदर्शन किया साथ ही कार्यकर्ताओं के मन की बातें सुनी। इसके बाद बिरगांव महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से भोजन पर बातचीत करते हुए उनकी राय ली। इसके बाद बरेला में आयोजित समाज प्रमुखों के साथ बैठकर उनसे विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने जबरदस्त उत्साह है। कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं,कार्यकर्ताओं से भी ज्यादा आम नागरिकों में भाजपा की सरकार बनाने का उत्साह नजर आ रहा है सभी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दीवानगी नजर आ रही है उनके द्वारा देश के उत्थान के लिए किए गए कार्यों से सभी खुश हैं और वे प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनते देखना चाहते हैं। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने देश व प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने जिले व विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए विकास को गिनाया। पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने भी संबोधित किया। विधायक सरमा ने कोना में बलिदानी राजकमल कश्यप के स्मारक में जाकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके घर जाकर परिवार जनों से बातचीत की। तत्पश्चात दशरंगपुर में श्रीकांत पांडेय के निवास में जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत की व भोजन किया। इस अवसर पर प्रवास कार्यक्रम के संयोजक द्वारिका जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष पवन पांडेय, दिन प्रभारी श्रीकांत पांडेय व तरुण खांडेकर तथा मंडल अध्यक्ष नरेश पटेल,महामंत्री अश्वनी कश्यप,बबलू साहू सहित मण्डल व मोर्चा प्रकोष्ठों पदाधिकारी, शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक व सह संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button