ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

विवादित जमीन पर सिखों ने किया पाठ; विरोध के बाद बरसी ईंट-पत्थर, 8 को चोटें, पुलिस तैनात

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर के छछरौली एरिया में 1947 से विवादित जमीन को लेकर गुरुवार को दो समुदाय आमने सामने हो गए। दोनों ही तरफ से जमकर ईंट पत्थर बरसाए गए और लाठी डंडे चले। झगड़े में लगभग 8 लोग घायल हो गए।झगड़े के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।छछरौली में दो समुदायों में विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।डीएसपी नरेंद्र खटकाना ने बताया कि छछरौली एरिया में एक जमीन है जिसको लेकर वर्षों से दो समुदाय में विवाद है। मुस्लिम वक्फ बोर्ड की जमीन बताकर अपना दावा कर रहे हैं। वहीं सिख समुदाय भी उस जमीन को अपना बता रहा है। 15 सितंबर को मामला पुलिस के संज्ञान में आया था। जिसमें आपसी समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।झगड़े के बाद एक घर में मौजूद महिलाएं चर्चा करते हुए।गुरुवार को सिख समुदाय के लोगों ने वहां पहुंचकर पाठ शुरू कर दिया। जिस पर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने वहां जाकर झगड़ा शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों को समझा दिया गया है और झगड़े में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।झगडे के बाद मौके पर कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी।

Related Articles

Back to top button