ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

ऐसा क्या हुआ कि अचानक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं ‘माता वैष्णो देवी’? लोगों ने जमकर शेयर किया VIDEO

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए जहां पूरे देश में पूजा-पाठ का दौर शुरू था वहीं उत्तराखंड के देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर  में माता वैष्णो देवी गुफा में भी विशेष पूजा की गई।

जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के नाम की समानता के कारण इस पूजा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और  इस पूजा से जुड़े वीडियो को जमकर शेयर किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर माता वैष्णों देवी ट्रेंड करने लगा। जो भक्त माता वैष्णो देवी के मंदिर नहीं जा पाते वो भक्त यहां आकर माता वैष्णो देवी के दर्शन करते हैं।

टपकेश्वर शिव मंदिर एक प्राकृतिक गुफा है जो टोंस नदी के पास स्थित है।यहां गुफा के अंदर एक खुद से बना शिवलिंग है, जिस पर उपर से पानी की बूंदें प्राकृतिक और नियमित रूप से गिरती हैं. इसीलिए इस शिव मंदिर को टपकेश्वर कहा जाता है।

इस मंदिर में भक्त प्राकृतिक रूप से बनी एक गुफा से सिर झुका कर  गुजरते हैं। इसे माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर के आसपास हरियाली, नदी और झरने इस जगह को प्राकृतिक का खूबसूरत खजाना है। टपकेश्वर मंदिर का इतिहास महाभारत काल में गुरु द्रोणाचार्य से शुरू होता है। पुराओं के मुतबिक,  गुरु द्रोणाचार्य यहां भगवान शिव की तपस्या करने आए थे और उन्होंने भगवान शिव के लिए यहां पर बैठक 12 साल तक तपस्या की थी।

Related Articles

Back to top button