ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
ग्वालियर

गोरमी सर्कल में लंपी वायरस से ग्राम मेहदोली में दो दर्जन गाय गंभीर रूप से बीमार

रिपोर्टर अशोक नरवरिया
गोरमी। गोरमी नगर एवं आसपास के गांव में इस समय गायों में लंपी वायरस भयंकर रूप लेता जा रहा है ताजा मामला ग्राम महदोली का आया है जहां 2 दर्जन से अधिक गायों को लंपी वायरस ने अपने चपेट में ले लिया है इस वायरस के अटैक के कारण गायों की त्वचा में गांठ पड़ गई हैं एवं वह चारा खाना भी बंद कर गई है लेकिन पशु चिकित्सा विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ना तो गांव गांव में गायों के वैक्सीन लगाई जा रही हैं और ना ही कोई उचित सलाह देने वाला है इस वजह से गोपालन करने वाले किसान बेहद परेशान हैं ग्राम मेहदोली में कुंज बिहारी बरुआ रामसिया मिर्धा सुरेंद्र राठौर सहित दो दर्जन लोगों की गाय इस वायरस के कारण बीमार हैं एवं उनकी त्वचा में काफी बड़ी बड़ी गांठ पड़ गई हैं जानकार बताते कि इस वायरस के चपेट में आने के बाद गाय खाना पीना भी बंद कर देती है इसके दूध का सेवन करने से आम लोगों को भी अन्य बीमारी होने का खतरा बना रहता है एक पशु चिकित्सा विभाग का कोई भी डॉक्टर या अन्य कर्मचारी इस समय गांव गांव में कोई जागरूकता फैलाने का कार्य नहीं कर रहा है इस वजह से यह रोग गांव गांव में गायों को अपने चपेट में लेता जा रहा है स्थानीय नागरिक कुंज बिहारी बरुआ सुभाष शर्मा राम मोहन शर्मा होतंम रावत अजय तिवारी संजू चुरारिया केशव व्यास अनिल तिवारी आदि का कहना है इस समय शासन प्रशासन को इस बीमारी की वैक्सीन गांव गांव में लगाना चाहिए अन्यथा हमारी गौ माता बहुत बड़े संकट में हैं गांव-गांव में ज्यादातर जो पशु चिकित्सालय खुले हैं अक्सर उनके ताले लगे रहते हैं ना तो वहां कोई कर्मचारी आता है और ना ही गांव के पशुओं को बचाव के कोई उपाय बताने वाला है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button