ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

उज्जैन में कार में अचानक लगी आग महाकाल दर्शन को आए थे श्रद्धालु

उज्जैन। महाकाल मंदिर दर्शन करने बुधवार को उज्जैन आए इंदौर के श्रद्धालुओं की कार में हरिफाटक ओवरब्रिज के यहां अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख उन्होंने गाड़ी रोकी और जान बचाकर भागे। थोड़ी ही देर में कार पूरी तरह जल गई थी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हाे रहा है।

जानकारी अनुसार इंदौर निवासी सुनील यादव अपने बेटे व दिल्ली से आए रिश्तेदारों के साथ बुधवार को महाकाल मंदिर दर्शन करने कार से आए थे।जलने की बदबू आने व बाेनट से धुआं निकलता देख सुनील ने हरिफाटक ब्रिज के यहां कार रोकी। बोनट खोलकर देखा तो आग की लपटें निकल रही थी।

इस पर कार में सवार सभी लोगों को तत्काल नीचे उतारा। आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन देखते ही देखते थोड़ी देर में कार पूरी तरह जल गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

ब्रिज पर लगा वाहनों का लंबा जाम

घटना के दौरान ओवरब्रिज पर वाहनों का जाम लग गया। दोनों ओर चार पहिया वाहन, बसों की लाइन लग गई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद यातायात सुचारू किया।

Related Articles

Back to top button