ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
धार्मिक

जौ का ये उपाय मंगल दोष से दिलाएगा छुटकारा एक बार आजमाकर देखें

जौ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इसका इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठान, मांगलिक कार्य और पूजा-अर्चना में किया जाता है। जौ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जौ का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में जौ के कई सरल उपाय बताए गए हैं। जिसे करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी विराजती हैं।

मंगल दोष से मुक्ति के लिए उपाय

यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष है। ग्रहों की दशा बुरी चल रही है। दांपत्य जीवन में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। ऐसे में सवा किलो जौ दूध से धोएं। फिर दक्षिण दिशा में एक कपड़े में बांधकर किसी भारी वस्तु के नीचे दबा दें। इससे मंगल दोष के साथ अन्य तकलीफों से छुटकारा मिल जाएगा।

गंभीर बीमारी से बचने के लिए उपाय

यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं। ऐसे में अपने वजन के बराबर जौ लें। उससे अपनी नजर उतारकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलेगा।

कर्ज से छुटकारा पाने का उपाय

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए रात में लाल वस्त्र में कुछ जौ बांध लें। फिर अपने बिस्तर के सिरहाने रख दें। सुबह उठकर जौ को पक्षियों को खिला दें। इससे कर्ज से शीघ्र ही छुटकारा मिल सकता है।

सुख-शांति के लिए उपाय

घर की सुख-शांति के लिए पूर्णमा या अमावस्या के दिन हवन करें। उसमें जौ चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।

बिगड़ते काम बनाने के उपाय

अगर आपके बनते काम बिगड़ने लग रहे हैं, तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को जौ चढ़ाएं और दान करें। इससे जल्द आपको लाभ होगा और मनोकामना पूरी हो सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button