ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया ऐलान

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बोखला गई हैं। राय ने कहा कि प्रियंका गांधी जहां से कहेंगी उनका पूरा समर्थन हम करेंगे।उन्होंने कहा था कि कमल का बटन दबाइए 13 रुपए किलो चीनी मिलेगी, क्या वो दिलवा पाईं?

राहुल गांधी का सिपाही हूं
वहीं अजय राय ने कहा कि उनके लिए पहले आम कार्यकर्ता आम व्यक्ति है। हम सबसे पहले गाजीपुर शहीदों को धरती पर उन्हें नमन करने जा रहे हैं। शहीदों और बलिदानियों की धरती जहां हमारे वीरों को 1942 में झंडा फहराने पर गोलियों से शहीद किया गया था। उन्हें नमन करने जा रहा हूं। ये लगातार संघर्ष करने का परिणाम है कि आज यह पद मिला है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी का सिपाही और कार्यकर्ता हूं, जो पूरी मजबूती के साथ भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ा था। अब इसे चंदौली से गाजियाबाद तक लड़ा जाएगा।

इससे पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय राय पहली बार अपने गृह जनपद वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही हजारों कार्यकर्ताओं ने अजय राय का ढोल-नगाड़े, फूल-माला और अंग वस्त्र के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ होने की वजह से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। स्थिति कुछ ऐसी हो गई कि घेरा बनाकर खड़ी पुलिस और सीआईएसएफ के जवान को भी धक्का मारकर कांग्रेस कार्यकर्ता अजय राय के स्वागत के लिए आगे कूद पड़े।

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि अजय राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2014 में भी अहम जिम्मेदारी सौंपी थी। भाजपा ने उनके खिलाफ हर हथकंडा अपनाया था। कांग्रेस नेता ने कहा कि न तो अजय राय तब झुका था और न ही आगे झुकेगा। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो विश्वास किया है उस विश्वास को लेकर आम जनता में जाएंगे। अजय राय ने बताया कि 2014 और 2019 में जो जिम्मेदारी उनको दी गई थी उसे पर वह खरे उतरे हैं और हमेशा से अच्छा कार्य करके दिया है। इसी वजह से उनको यह जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles

Back to top button