ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2: बिग बाॅस ओटीटी के इस कंटेस्टेंट को मिला टिकट टू फिनाले नाम सुनकर हैरान हुए दर्शक

Bigg Boss OTT 2: ‘बिग बाॅस ओटीटी’ का दूसरा सीजन दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शो में होने वाले ड्रामे देख दर्शक खूब एंटरटेन हो रहे हैं। बिग बॉस का गेम अब धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। शो अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है। इस शो में अभी 9 कंटेस्टेंट बाकी हैं, जो फाइनलिस्ट बनने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। एल्विश यादव और अभिषेक मल्हार, ऑडियंस रैंकिंग के हिसाब से पहले और दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बाकी के कंटेस्टेंट्स हर टास्क से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अगले हफ्ते बिग बॉस ओटीटी 2 का फाइनल टास्क होने वाला है।

जिया शंकर बनीं पहली फाइनलिस्ट

बता दें कि पांचवें हफ्ते में पूरे वीक टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है। बिग बाॅस के 9 कंटेस्टेंट्स में से एक जिया शंकर, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हार, अविनाश सचदेव, पूजा भट्ट, जद हदीद, मनीषा रानी, आशिका भाटिया और बेबिका को बिग बाॅस ने तीन अलग-अलग टीमों में बांटा है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया गया है कि फिनाले टास्क में जिया शंकर ने टास्क जीतकर फाइनल्स में एंट्री की है। यानी कि अब जिया शंकर बिग बाॅस ओटीटी की पहली फाइनलिस्ट बन गई है।

टीआरपी चार्ट में टाॅप 10 में शामिल

इतना ही नहीं बिग बाॅस ओटीटी 2 की एक रैंकिंग लिस्ट भी सामने आई थी, जिसमें जिया शंकर पांचवें नंबर पर थीं। पहले नंबर पर सबसे ज्यादा वोट्स एल्विश यादव को मिले थे और दूसरे नंबर पर अभिषेक मल्हान का नाम था। तीसरे नंबर पर मनीषा रानी और चौथे पर आशिका भाटिया ने अपनी जगह बनाई थी। बता दें कि वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से बिग बाॅस ओटीटी 2 को दर्शकों का और भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से इस शो ने टीआरपी लिस्ट में टाॅप 10 में अपनी जगह बना ली है।

Related Articles

Back to top button