ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
लाइफ स्टाइल

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 284 पदों पर निकली भर्ती

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, ECIL में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 10 अक्टूबर या उससे पहले तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितम्बर से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ecil.co.in पर विजिट करना होगा। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ECIL में अप्रेंटिस के कुल 284 पद भरे जाएंगे। जिसमें इलेक्ट्रिशियन, मेकैनिक, फिटर, प्लंबर, वेल्डर, पेंटर समेत विभिन्न ट्रेड के पद शामिल हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का चयन ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। इन पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 20 से 28 अक्टूबर तक चलेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेल के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।

आयु सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम एवं 25 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

1. उम्मीदवारों को पहले MSDE की वेबसाइट यानी www.apprenticeshipindia.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
2. ऊपर बताए गए पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार ईसीआईएल वेबसाइट “www.ecil.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करें।
3. दिए गए डिटेल्स के अनुसार Ecil.co.in पर जाकर ‘करियर’ और उसके बाद ‘ई-रिक्रूटमेंट’ चुनें।
4. वेबसाइट पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। फॉर्म भरने के बाद पद का शुल्क जमा करें।
5. आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Related Articles

Back to top button