ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
विदेश

2024 तक करेंसी नोट पर होगी किंग चार्ल्स III की तस्वीर

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने एक बयान में कहा है कि केंद्रीय बैंक साल के अंत तक पॉलिमर नोट पर नए सम्राट की तस्वीर जारी कर देगा। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने यह भी कहा है कि 5, 10, 20 और 50 पाउंड के नोट में कोई अतिरिक्त बदलाव नहीं किया जाएगा।बैंक ऑफ इंग्लैंड ने मंगलवार को कहा कि किंग चार्ल्स III के चित्र वाले बैंक नोट 2024 के मध्य तक प्रचलन में आने की उम्मीद है। आपको बता दें कि फिलहाल बैंक ऑफ इंग्लैंड की करेंसी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर है। 70 साल के शासनकाल के बाद इस महीने की शुरुआत में उनकी मृत्यु हो गई थी। 1960 से यूके की करेंसी नोट महारानी की तस्वीर लगाई जा रही है।बैंक ऑफ इंग्लैंड ने कहा है कि महारानी की छवि वाले वर्तमान पॉलिमर नोट कानूनी मुद्रा बने रहेंगे और केवल खराब होने के बाद ही प्रचलन से हटाए जाएंगे। आपको बता दें कि बैंक ऑफ इंग्लैंड की तरफ से यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब कागजी नोटों के चलन की डेडलाइन पास आ रही है। 30 सितंबर को ब्रिटेन में कागजी नोट वैध मुद्रा के रूप में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button