ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
हरियाणा

पांचों गांव उग्राखेड़ी के रहने वाले; विभिन्न टीमों में दिखा रहे दमखम

पानीपत: इन पांच खिलाड़ियों का हुआ चयन।देश भर में जब खिलाड़ियों की बात की जाती है तो हरियाणा के खिलाड़ियों की चर्चा सबसे पहले होती है। यह नाम ऐसे ही नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत और जज्बे से बनाया है। पानीपत के बुडशाम गांव के बाद अब गांव उग्राखेड़ी के 5 खिलाड़ियों का चयन रियल कबड्‌डी लीग (RKL) में हुआ है।चयन ही नहीं, ब्लकि ये खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपना बखूबी दमखम दिखा रहे हैं। कभी बुड़शाम गांव से पहले उग्राखेड़ी का नाम कबड्‌डी में सबसे पहले आता था। घटते रूझान के साथ-साथ खिलाड़ियों का भी रूख खेलों की तरफ कम हो गया था।परंतु अब फिर से युवाओं की रूचि कबड्‌डी की ओर बढ़ी है। किसी समय में गांव उग्राखेड़ी की टीम मैदान में उतरती थी तो प्रतिद्वंदी टीम के हौसले पस्त हो जाते थे। अब फिर से नए खिलाड़ियों की टीम तैयार हो रही है। इसी बीच इन पांच खिलाड़ियों का RKL में चयन होना, खुद में गांव और जिले के साथ-साथ प्रदेश के लिए गौरवशाली है। यह प्रतियोगिता 22 सितंबर से शुरू हुई है, जोकि 30 सितंबर तक होगी।जीतने वाली टीम को मिलेगा 11 लाख पुरस्कारप्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। जिनमें जयपुर जगुआर, सिंह सूरमा, चंबल पाइरेट्स, जोधाना वॉरियस, शेखावती किंग्स, अरावली ईगल्स, बिकाना राइडरर्स और मेवाड़ मोंक्स शामिल हैं। इन्हीं टीमों में गांव उग्राखेड़ी के 5 खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार जीतने वाली टीम को 11 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहनी वाली उप विजेता टीम को 5 लाख प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।गांव वासियों में खुशी की लहर, सरकार से नर्सरी की मांगएक ही गांव से एक ही साथ 5 खिलाड़ियों का कबड्‌डी में चयन होने पर गांव उग्राखेड़ी के लोगों में काफी खुशी का माहौल है। गांव वासियों का कहना है कि बिना किसी कोच और बिना ग्राउंड के भी अपनी मेहनत के बल पर यहां से हर दिन खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। अगर उन्हें सरकार की ओर से अच्छी सुविधा, नर्सरी और कोच मिल जाए, तो उनकी प्रतिभा और भी अच्छी उभर कर सामने आएगी।इन पांच खिलाड़ियों का हुआ चयन- लक्ष्य मलिक (राइडर) – अक्षय मलिक (ऑल राउंडर) – दीपक मलिक (राइट राइडर) -रमन मलिक (ऑल राउंडर) – लक्ष्य मलिक (राइडर)

Related Articles

Back to top button