ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

पुतले में भर दिए थे कंडोम आठ कांग्रेसियों पर केस दर्ज भ्रष्टाचार को लेकर किया था प्रदर्शन

बैतूल। सारणी नगरपालिका कार्यालय के सामने मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रदर्शन किया था। उन्होंने पुतले में कंडोम भी भर दिए जो, जो पुतला दहन के दौरान सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने बुधवार को आठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

यह प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस कमेटी सारणी के अध्यक्ष किशोर चौहान के नेतृत्व में किया गया था। इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे भी मौजूद थे। इस दौरान भ्रष्टाचार के पुतले को जैसे ही जलाया, उसमें से बड़ी संख्या में भरे हुए कंडोम बिखर गए थे।

कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मो. इलियास का कहना है कि हम सभी प्रदर्शन में व्यस्त थे। बच्चों से 300 रुपये में पुतला बनवाया गया था। इस मामले में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चौहान ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर किसी अन्य के द्वारा कांग्रेस की छबि धूमिल करने के लिए आपत्तिजनक सामग्री रखने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

इधर, सारणी थाना प्रभारी रत्नेश हिंगवे ने बताया कि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौहान, जिला उपाध्यक्ष मो. इलियास, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौतम नागले, नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले, पंचू खान, राफे बक्श व दो आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button