ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

भारत में 20 लाख में मिलेगी टेस्ला कार Elon Musk कर रहे फैक्ट्री लगाने की तैयारी

 टेस्ला कंपनी भारत में धमाल मचाने के लिए तैयार है। Elon Musk ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। जानकारी के अनुसार, Tesla की भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना आगे बढ़ गई है। कंपनी कार को 20 लाख में लॉन्च कर सकती है। Tesla की इस कार से ऑटो सेगमेंट से अन्य कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Tesla कंपनी को भारत में मेक इन इंडिया का समर्थन मिलेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय इस चर्चा का नेतृत्व कर रहा है। केंद्र सरकार से समान अवसर बनाए रखते हुए बेहतर डील की उम्मीद है।

Elon Musk की कंपनी भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में वाहन निर्यात के लिए अपना आधार बनाना चाहती है। सरकार को भरोसा है कि इस बार चीजें आगे बढ़ेंगी। इस योजना में स्थानीय स्तर पर उत्पादन और निर्यात बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। यह परियोजना अगले साल भारत में स्थापित हो सकता है।

मोदी और मस्क के मुलाकात का असर

बता दें हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की अमेरिका में मुलाकात हुई थी। टेस्ला के मालिक ने खुद को मोदी का फैन बताया था। भारत सरकार के साथ मस्क की बातचीत मई में शुरू हुई। प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा से पहले कंपनी की एक टीम ने भारत का दौरा किया था।

मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा

अगर टेस्ला के साथ योजना आगे बढ़ती है तो मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत एप्पल समेत अन्य कंपनियां घरेलू विनिर्माण में भारी निवेश कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button