ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

थाने में पिटाई कांड अफसरों ने डंडे मारने वाले थानेदार और सिपाही को बचाया

इंदौर। तिलक नगर थाना में हुई बर्बरता में पुलिस ने दोषी एसआइ और सिपाही को बचा लिया। स्वजन ने आरोपितों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। अफसरों ने खुद महिला के बयान लिए लेकिन एफआइआर में सिपाही कुलदीप का नाम लिखा।

महावीर नगर निवासी रचना शर्मा को तिलक नगर थाना में एसआइ सुरेंद्रसिंह, सिपाही अर्पिता और कुलदीप ने पीटा था। मामले में मंगलवार रात पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ एफआइआर लिखी। आरोप है कि मारपीट में सुरेंद्र और अर्पिता भी शामिल था। पुलिस ने जो एफआइआर लिखी उसमें दो नाम नहीं है।

एसआइ ने ही पूछताछ करने बुलाया

रचना ने अफसरों को बताया कि एसआइ सुरेंद्र ही केस की जांच कर रहे थे। सुरेंद्र ने तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया था। रविवार को भी उसने बुलाया और 12 बजे से लेकर 3 बजे तक पूछताछ की। इसके बाद सिपाही उसे प्रथम मंजिल पर बने रुम मे ले गए. यहां उसके साथ बेरहमी से पिटाई की गई। जिस वक्त पिटाई हुई बहन, जीजा, चाचा आदि थाना परिसर में मौजूद थे।

रचना की चीखने की आवाज सुनकर मदद करने दौड़े लेकिन पुलिसवालों ने रोक दिया। मामले की सोमवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया को शिकायत की तो मंगलवार को एफआइआर दर्ज हुई। रचना का मेडिकल चेकअप करवाया गया है। उसके हाथ, जांघ और कंधे के पास चोट लगी है।

कमिश्नर से कार्रवाई की मांग

रचना के चाचा श्रीकांत द्विवेदी धार के साहित्यकार हैं। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की है। श्रीकांत ने कहा कि मामले में मुख्य आरोपित सुरेंद्रसिंह व अर्पिता है। अफसरों को उनके खिलाफ भी कार्रवाही करना चाहिए है।

Related Articles

Back to top button