ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

15 साल की किशोरी रेप, मंडीदीप, रायसेन में छिपकर करता रहा मजदूरी

नर्मदापुरम: रेप का फरार आरोपी आकाश पाल।नर्मदापुरम में 15 साल की किशोरी से रेप कर दो साल से फरार आरोपी रविवार को पकड़ाया। देहात थाना पुलिस ने आरोपी आकाश पिता रघुवीर पाल (21) को उसके घर इटारसी न्यू यार्ड से गिरफ्तार किया। फरार आरोपी आकाश पर 3 हजार का इनाम घोषित था। 15 साल की किशोरी से रेप के बाद रायसेन, मंडीदीप, भोपाल में छुपकर मजदूरी कर रहा था। रविवार को आरोपी अपने घर पहुंचा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।देहात थाना प्रभारी संजय चौकसे ने आरोपी आकाश ने दो साल पहले 15 साल की किशाेरी से बहला-फुसला कर प्यार के झांसे में फंसा। फिर उसने पीड़िता से रेप किया। पीड़िता को धमाया कि किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता की शिकायत पर नवंबर 2020 में आरोपी आकाश के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ। तभी से आरोपी फरार हो गया। आरोपी आकाश मंडीदीप, रायसेन, भोपाल में जगह बदल-बदलकर मजदूरी करता रहा। दो साल से परिजन के भी वह संपर्क में नहीं था। उस पर 3 हजार रुपए का इनाम घोषित था। रविवार को आरोपी न्यू यार्ड इटारसी अपने घर आया हुआ था। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी चौकसे के नेतृत्व में एसआई आकाशदीप, रिपुदमन सिंह, आरक्षक शुभम राय, अजमेश इटारसी पहुंचे और उसे पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button