ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

पुरी में जगन्ननाथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, धक्‍का मुक्‍की में 50 से अधिक श्रद्धालु घायल।

ओडिशा। पुरी में भगवान जगन्ननाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि, गर्मी के कारण दो सौ से अधिक श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी स्वस्थ बताए गए हैं। यह घटना मर्चीकोट चौक के पास हुई। जमकर धक्का-मुक्की होने के चलते हुई। उधर, ढेंकानाल में निकाली गई रथयात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हो गई। प्रथम दृष्‍टया इसका कारण लू लगना बताया जा रहा है। अहमदाबाद में बालकनी गिरने से एक की मौत अहमदाबाद रथ यात्रा के दौरान अहमदाबाद के दरियापुर कडिया नाका क्षेत्र में एक जर्जर मकान की बालकनी गिर जाने से एक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। रथयात्रा जमालपुर निज मंदिर से रवाना होकर दोपहर में दरियापुर कडियानाका से गुजर रही थी। इसी दौरान एक जर्जर मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी में खड़े होकर रथयात्रा देख रहे लोगों के भार से बालकनी भरभराकर गिर गई और उस पर खड़े लोग भी नीचे आ गिरे। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जर्जर मकानों को लेकर पहले भी दिया था नोटिस बालकनी के नीचे खड़े लगभग एक दर्जन लोगों को चोटें आईं हैं। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। रथ यात्रा से पहले जर्जर मकानों का उपयोग न करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके अलावा कुछ मकानों को बंद भी कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद यह हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button