ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सराफा व्यवसायी से 12 लाख रुपये के गहनों की डकैती छह आरोपितों को आजीवन कारावास

राजनांदगाव। सराफा व्यवसायी से 12 लाख रुपये के गहनों की डकैती के मामले में गिरफ्तार छह आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। मंगलवार को अतिरिक्त जिला न्यायधीश थामस एक्का ने यह फैसला दिया है। बता दें कि घटना तीन साल पहले 24 अगस्त 2020 की है। जब आरोपितों ने अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के बांधाबाजार निवासी सराफा व्यवसायी गोपेंद्र गुप्ता के साथ मारपीट कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। सराफा व्यवसायी बांधाबाजार से लगे आमाटोला में साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहा था, तभी हाडीटोला के पास आरोपितों ने वारदात की थी। कोरोना काल के दौरान हुई इस घटना को चौकी पुलिस ने माहभर के भीतर सुलझा लिया था। तत्कालीन चौकी थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

फेरी के बहाने रेकी कर की थी वारदात

छह में से तीन आरोपित उत्तर प्रदेश हापुड़ जिले के है। इसमें सरवनी बिलास मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद मेहराज (22), मोती कालोनी में रहने वाले मोहम्मद रिजवान (22) और मोहम्मद गुलजार (23 वर्ष) फेरी में दुकान लगाने के लिए डोंगरगांव आए थे। यहां तीनों आरोपित डोंगरगांव के सेवतापारा वार्ड में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। इस बीच तीनों आरोपितों ने सेवतापारा डोंगरगांव के सुनील मिश्रा (27), करण मिश्रा (22 वर्ष) व निकित कुमार बिंझारे के साथ पहचान की। फेरी की आड़ में यूपी से आए आरोपितों ने बांधाबाजार के सराफा व्यवसायी गोपेंद्र गुप्ता की रेकी की। इसके बाद सेवतापारा के तीनों आरोपितों के साथ मिलकर डकैती की घटना की थी।

वारदात के बाद फ्लाइट से भागे थे

आरोपितों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बकायदा फ्लाइट का उपयोग किया। फ्लाइट से ही आरोपित यूपी चले गए थे। सेवतापारा के आरोपित पकड़े गए तो यूपी के आरोपितों की जानकारी मिली। इसके बाद चौकी पुलिस ने मेरठ क्राइम ब्रांच और हापुड़ पुलिस की मदद से आरोपितों को हिरासत में लेकर चौकी लेकर आई। आरोपितों के पास से डकैती के सभी जेवरात जब्त किया गया था।

डिंपल मर्डर केस की आरोपित महिला को उम्रकैद

शहर के लालबाग थाना से लगे ग्राम राजा भानपुरी में चार वर्षीय डिंपल के मर्डर केस की आरोपित महिला को भी अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपित महिला डिंपल के परिवार की करीबी थी। गुस्से में महिला आरोपिता ने डिंपल को धक्का दे दिया था, जिससे खाट में सिर पर गंभीर चोंट लगने से डिंपल की मौत हो गई थी। आरोपित महिला ने बोरे में डिंपल की लाश को भरकर एक आटो में रख दी और अस्पताल में भर्ती हो गई थी। इस मामले का जब राजफाश हुआ तो पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया था।

Related Articles

Back to top button