ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

गुप्त नवरात्रि में करें ये आसान उपाय

सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व माना गया है। एक वर्ष में चार बार नवरात्रि आती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि का बड़ा माना गया है। वहीं दो नवरात्रि को गुप्त रूप से जाना जाता है। यह दोनों नवरात्रि माघ और आषाढ़ महीने में आती हैं। गुप्त नवरात्रि का संबंध तंत्र विद्या से होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जून से हो चुकी है। वहीं, इसका समापन 28 जून को होगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौं रूपों की पूजा और आराधना करने से सभी मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलता है और देवी की कृपा से सभी मनोकामना पूरी होती हैं।

गुप्त नवरात्रि में करें ये खास उपाय

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को पूजा में लाल पुष्प चढ़ाने से मां प्रसन्न होती है। सच्ची श्रद्धा से पूरे 9 दिन नियमित लाल पुष्ण चढ़ाने से आपकी हर मनोकामना पूरी होती है।

2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल पुष्प के साथ श्रृंगार का सामान अर्पित करने से मां से सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के 9 दिन घर में लौंग और कपूर से आरती करना चाहिए। इस उपाय को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है।

4. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुप्त नवरात्रि में सरसों के तेल से दीपक प्रज्जवलित कर मां दुर्गा के मंत्र ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ का जाप करना चाहिए। इससे मां जल्द खुश होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।

5.ज्योतिषियों के अनुसार गुप्त नवरात्रि के नवमी के दिन नौ कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं और दक्षिणा देकर पैर छूएं। इससे करियर में सफलता मिलती है।

6. वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुप्त नवरात्रि में 9 गोमती चक्र को लेकर उन्हें घर के मंदिर में मां दुर्गा के सामने रख दें। नवरात्रि के अंतिम दिन इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख लें। इससे धन लाभ होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button