ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

कैफे संचालक पर हमला रीढ़ की हड्डी के पास फंसी कैंची डॉक्टरों ने आपरेशन कर निकाली

 इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने बाइक से जा रहे कैफे संचालक को पीछे से कैंची मारकर घायल कर दिया। कैंची पीठ में रीढ़ की हड्डी के पास फंस गई। कैफे संचालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक घंटे चले आपरेशन के बाद कैंची निकाली। घटना सोमवार रात की है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि कैफे संचालक बजरंग दल से जुड़ा है।

कैफे संचालक मयंक मेहता बाइक पर राजेंद्र नगर ब्रिज से गुजर रहा था। इस दौरान किसी बदमाश ने पीछे से हमला कर पीठ में कैंची मार दी। कैंची रीढ़ की हड्डी के पास जाकर फंस गई। हमले के बाद मयंक सड़क पर गिर गया। इस दौरान हमलावर भाग गया। मयंक ने अपने भाई को फोन लगाकर मौके पर बुलाया। इसके बाद अस्तपाल पहुंचने पर कैंची को निकाला गया। हमलावर का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि हमलावर बिना नंबर की बाइक से आया था।

बजरंग दल से जुड़ा है कैफे संचालक

बताया जा रहा है कैफे संचालक मयंक बजरंग दल से जुड़ा है और द्रविड़ नगर में उसका कैफे है। हमले की सूचना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की तलाश कर रही है।

पुराने विवाद में युवती को सहेली ने पीटा

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवती को उसकी सहेली और पुरुष साथी ने पीट दिया। इस दौरान युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। पुराने विवाद को लेकर यह मारपीट हुई है। एरोड्रम पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय युवती के साथ मारपीट की घटना हुई है। युवती की शिकायत पर आरोपित ईश्वर निवासी गांधी नगर और ममता निवासी धर्मराज कालोनी पर केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button