ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

बाड़ी में मवेशी घुसने के विवाद पर वृद्ध महिला की लाठी से पीटकर हत्या

सिवनी। केवलारी के चरगवां में पूर्व सरपंच के पुत्र ने बाड़ी में मवेशी घुसने के विवाद पर एक वृद्ध महिला की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पति व पुत्र को भी घायल कर दिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवलारी लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

चरगांव के पूर्व सरपंच के पुत्र ने दिया अंजाम

केवलारी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। बताया कि पूर्व विवाद व वर्तमान में मवेशी के विवाद के चलते चरगांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह राजपूत के पुत्र सौरभ राजपूत ने इंद्र प्रसाद तिवारी के घर में घुसकर इंद्र प्रसाद तिवारी, पत्नी रुकमणी तिवारी व पुत्र मुकेश तिवारी के साथ लाठी से पीट दिया।

जब तक अस्‍पताल लाए, मौत हो चुकी थी

केवलारी अस्पताल में पदस्थ डाक्टर एके लकरा ने बताया कि रुकमणी तिवारी व अन्य घायलों को केवलारी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था। जांच के बाद रुकमणी तिवारी मृत पाई गईं। इसकी सूचना केवलारी पुलिस को दी गई। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

आरोपित को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी

केवलारी थाना प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया है कि राजेंद्र राजपूत के घर की बाड़ी में किसी के मवेशी घुस गए थे। सौरभ राजपूत ने इंद्र प्रसाद तिवारी के मवेशी घुसने की बात कही। इसी के चलते विवाद हुआ और युवक ने इंद्र प्रसाद तिवारी के घर में घुस कर लाठी के प्रहार किया। 36 वर्षीय पुत्र का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। इंद्र प्रसाद तिवारी को भी चोटे आई है। आरोपित सौरभ राजपूत (30) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button