ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

चुपके-चुपके जेवरात पर हाथ साफ कर रही थी नौकरानी घरवालों को नहीं लगी भनक

भोपाल। शाहपुरा पुलिस ने एक बंगले पर काम करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के आठ लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद कर लिए हैं। दो दिन पहले ही मकान मालकिन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नौकरानी धीरे-धीरे उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात चुरा रही थी, इसका पता घर के लोगों को नहीं चल रहा था। बाद में वह काम छोड़कर भी चली गई।

शाहपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि सुरभि गोयल साक्षी बंगलो, त्रिलंगा शाहपुरा में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले महीने 17 मई को अलमारी में जेवरात रखे थे। 4 जून को अलमारी चेक की तो सारे जेवरात गायब थे। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी अवधेश भदौरिया ने थाने की दो टीमें बनाई और पुलिस ने घरेलू नौकर-नौकरानी और आने-जाने वालों से पूछताछ की सूची तैयार की। इस दौरान पुलिस का पता चला कि सागर की रहने वाली नौकरानी रेखा वाल्मीकि ने कुछ दिन पहले ही घर का काम छोड़ था और वह गायब है। पुलिस ने संदेह के बाद नौकरानी रेखा वाल्मीकि के बारे में पता किया तो वह मकरोनिया जिला सागर भी नहीं पहुंची थी।

50 लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस पहुंची आरोपित तक

टीआइ अवधेश सिंह भदौरिया और उनकी टीम ने एफआइआर दर्ज करने के बाद पचास लोगों से पूछताछ कर रेखा वाल्मिकी के बारे में जानकारी जुटाई और उसे भोपाल में उसके रिश्तेदार के घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह काम करते समय धीरे-धीरे सामान चुराती आ रही थी। उसने यह भी बताया कि घर के लोग लापरवाह थे और अलमारी के चाबी कहीं भी रख देते थे। मौका देखकर वह चोरी कर लिया करती थी।

Related Articles

Back to top button