ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराईएक की मौत

कुनकुरी। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन कार सवार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीटोली के पास कुनकुरी-तपकरा स्टेट हाईवे की है। जानकारी के अनुसार कुनकुरी से ओडिशा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार श्रीटोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और लहराते हुए सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जाकर भिड़ गई। इस दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन घायल हुए है। घटना की सूचना पर कुनकुरी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए कुनकुरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुनकुरी पुलिस ने दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान ओडिशा के राजगांगपुर निवासी आशिफ अहमद पिता यूसुफ परवेज के रूप में की है। घायलों में राजगांगपुर निवासी शाहनवाज अख्तर, असफाक अहमद और जावेद शामिल है। जानकारी के अनुसार ये सभी निजी काम से निकले थे और काम निबटा कर वापस राजगांगपुर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटना में मृतकों और घायलों की संख्या में लगातार वृद्वि होती जा रही है। जर्जर सड़क होने के बावजूद,वाहनों की अनियंत्रित तेज गति वाहन चालकों के लिए जान लेवा साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button