ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

थिएटर्स में रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की एक बंदा काफी है फैंस ने की थी डिमांड

कुछ समय पहले ही ओटीटी पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वैसे तो फिल्में पहले थिएटर पर रिलीज होती है, इसके बाद ओटीटी पर स्ट्रीम की जाती है। लेकिन मनोज बाजपेयी की फिल्म के साथ उल्टा हो रहा है। बता दें कि ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ फिल्म पहले जी 5 पर स्ट्रीम की गई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म की कहानी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। फिल्म में मनोज वाजपेयी ने हमेशा की तरह एक बार फिर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म की डिमांड बढ़ने पर मेकर्स ने फैसला कर फिल्म को थिएटर्स में रिलीज कर दिया है।

थिएटर्स में रिलीज होगी सिर्फ एक बंदा काफी है

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए सिर्फ एक बंदा काफी है कि थिएटर में रिलीज होने की जानकारी दी है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा ‘बंदा आज से थिएटर्स में दस्तक दे रही है। भारी मांग के चलते फिल्म को रिलीज किया जा रहा है।’ सिर्फ एक बंदा काफी है फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें मनोज वाजपेयी ने एक वकील पीसी सोलंकी का किरदार निभाया है, जो कि एक धर्म गुरु को नाबालिगों के यौन शोषण के मामले में सजा दिलाने के लिए केस लड़ता है। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है।

फैंस की डिमांड पर ओटीटी के बाद थिएटर्स में

‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ फिल्म को क्रिटिक्स का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को 23 मई को जी5 पर रिलीज किया गया था। मनोज बाजपेयी बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। ओटीटी की दुनिया में उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। उनकी सुपरहिट सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज के दोनों सीजन काफी हिट रहे हैं। अब फैंस को इस सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button