ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ग्वालियरटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनराज्यविदेशव्यापार

Amroha News: गजरौला में पटाखा फैक्‍ट्री में धमाका, टीन शेड उड़ी और ढह गईं दीवारें, दो लोगों की हालत गंभीर

Amroha: गजरौला में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके से इलाका दहल गया। धमाके के बाद ध्वस्त हुए मलबे में फैक्ट्री में काम करने वाले चार लोग दब गए। आनन-फानन में दो लोगों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। अब इस हादसे की पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। हादसा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हुआ।

नगर के मुहल्ला अल्लीपुर भूड़ में सबसे आखिर में एक पटाखा फैक्ट्री चल रही है। इन दिनों इस फैक्ट्री में दीपावली को लेकर पटाखे तैयार किए जा रहे हैं। शनिवार की सुबह में आसपास के लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने पूरी फैक्ट्री ध्वस्त देखी और दूर तक सामान बिखरा पड़ा था। लोगों की माने तो तेज धमाकों के साथ फैक्ट्री में पटाखे फटे और फैक्ट्री का पूरा भवन धराशाई हो गया। रात में इसका अहसास भी हुआ।

इतना ही नहीं फैक्ट्री के ऊपर पड़ी लोहे की टीनशेड भी उड़कर दूर तक जा गिरीं और दीवारें भी गिर गईं। इस मलबे में फैक्ट्री में काम करने वाले हापुड़ के थाना हाफिज पूरा क्षेत्र के गांव अमरपुरा निवासी गौरव, अमरोहा शहर की मोती कालोनी निवासी सलमान, फैक्ट्री स्वामी सुहान व फारुक नाम के व्यक्ति दब गए। सुहान और शाहरुख को मामूली चोटें आईं लेकिन, गौरव और सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में धमाका नहीं हुआ बल्कि आंधी आने के कारण टीनशेड उड़ गई। उसकी चलते दीवार गिर गई। मामले की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस और लेखपाल हेमंत कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे प्रकरण का जायजा लेते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है।

हापुड़ से स्थानांतरण होने के बाद गजरौला में लगाई फैक्ट्री

वर्ष 2018 में यह फैक्ट्री हापुड़ में एनसीआर क्षेत्र होने की वजह से स्थानांतरण कर गजरौला में लगाई थी। फैक्ट्री का लाइसेंस सुहान निवासी गांव भंडा पट्टी कोतवाली हापुड़ के नाम से है। लाइसेंस धारक के पिता मोहम्मद नईम ने बताया कि फैक्ट्री में धमाका नहीं हुआ है आंधी से सबकुछ तबाह हुआ है।

पुलिस कर रही जांच

प्रभारी निरीक्षक गजरौला राजेश तिवारी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में हादसा होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा रात 11 बजे के लगभग का है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button