ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

थाना चिन्नोनी पुलिस ने बरामद की चोरी की 05 मोटर साईकल कुल कीमती 3 लाख 50 हजार रूपये शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला मुरैना के अंतर्गत वाहन चोरी को रोकने हेतु वाहन चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना चिन्नोनी पुलिस को शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 01.06.23 को झुण्डपुरा बस स्टेण्ड से चोरी हुई मोटर साईकल की तलाश के दौरान थाना प्रभारी चिन्नोनी उनि अविनाश सिंह राठौड़ को मुखबिर सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति ग्राम पंचायत कडाबना के पास घूम रहा है, उक्त सूचना पर चिन्नोनी पुलिस द्वारा बिना नम्बर की मोटर साईकल से घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी का जुर्म करना स्वीकार किया। उक्त चोर द्वारा अपने साथी के साथ मिल कर कुल 05 मोटर साईकल चोरी करने की बात स्वीकार की तथा शातिर चोर के कब्जे से चिन्नोनी पुलिस द्वारा 05 मोटर साईकल जप्त की गई है। प्राथमिक जांच के दौरान उक्त मोटर साईकल में से 02 बजाज प्लेटीना मोटर साईकल थाना कैलारस की पुरानी सब्जी मण्डी से चोरी होना, एक स्प्लेण्डर मोटर साईकल ग्राम मकूंदा के पास एमएस रोड जौरा से चोरी होना एक स्प्लेण्डर मोटर साईकल थाना बहोड़ापुर क्षेत्र ग्वालियर से चोरी होना तथा एक बजाज प्लेटीना मोटर साईकल थाना चिन्नोनी से चोरी होना ज्ञात हुआ है। जिनके संबंध में संबंधित थाने से जानकारी प्राप्त की जा रही है। गिरफ्तारशुदा आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड की मांग की गई है जिससे सघन पूछताछ कर अन्य अपराधो का खुलासा किया जा सके । उक्त कार्यवाही में थाना चिनोनी के थाना प्रभारी उनि अविनाश सिंह राठौड, प्र. आर. 169 बृजेन्द्र सिंह प्र.आर. 966 राजेश कुमार, आर 512 अजीत जाट, आर. 864 परीक्षित जादौन, आर. 320 अर्जुन गुर्जर, आर. 1139 रूप सिंह जाट, आर. 496 विक्रम राठौर, आर. 1106 कोक सिंह रावत, आर. 1175 मनोज गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button