ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मनोरंजन

सलमान खान की सिक्योरिटी ने विक्की कौशल को किया साइड ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

 अबू धाबी में आयोजित हुए आईफा अवाॅर्ड में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इस बिग इवेंट में सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे थे। बता दें कि सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग भी अबू धाबी में करने वाले हैं। इसके साथ ही वे आईफा का भी हिस्सा बने। इस बार आईफा अवाॅर्ड को विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन होस्ट कर रहे हैं। इस इवेंट से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान की सिक्योरिटी ने विक्की कौशल को साइड कर दिया था।

सलमान की सिक्योरिटी ने विक्की को किया साइड

वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के इस पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों को सिक्योरिटी का ये बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद अब इस वीडियो पर विक्की कौशल ने अपना रिएक्शन दिया है। विक्की ने मीडिया से बात करते हुए कहा ‘कभी-कभी चीजें वैसी नहीं होती, जैसी वीडियो में दिखती हैं।’ उन्होंने कहा कई बार चीजें बढ़ जाती हैं। बहुत बार उस बारे में बिना वजह की बातें होती हैं। उसका कोई फायदा नहीं होता है। कई बार जो वीडियो में दिखता है वैसा असल में नहीं होता है। तो इस बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं है। विक्की ने इस बात को साफ कर दिया कि वीडियो में जैसा दिख रहा था वैसा नहीं था।

सलमान ने लगाया विक्की को गले

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार IIFA के ग्रीन कार्पेट पर, सलमान खान खुद विक्की कौशल के पास गए और उन्हें गले लगाया, जिससे सभी अफवाहों पर विराम लग गया। वहीं विक्की के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही सारा अली खान के साथ अपकमिंग फिल्म जरा हटके जरा बचके लेकर आ रहे हैं। वहीं सलमान खान टाइगर 3 के साथ धमाल करने वाले हैं। ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। टाइगर 3 में सलमान के साथ-साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आने वाले है

Related Articles

Back to top button