ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को ला रही बस पलटी तीन की मौत

उमरिया। नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर टायर फटने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्‍य ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जाती है। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास करती रही।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए ला रही थी ग्रामीणों को

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों को बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लेकर जा रही थी। हादसे के कारण क़ई अन्य वाहन चालक जाम के कारण फंसे रहे। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस का टायर फट गया था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कई लोग घायल हुए हैं जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को स्‍थानीय अस्‍पताल भेजा गया है। काफी मशक्‍कत के बाद पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने प्रयास करके बस उठा दी जिसके कारण रास्ता खोला जा सका। रास्‍ता खुलने से जाम में फंसे वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे।

Related Articles

Back to top button