ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

बिजली चोरी करने वाले जरा हो जाएं सावधान! रात के अंधेरे में पड़ेंगे पावर कॉर्पोरेशन के छापे

 उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की मांग भी बढ़ रही है। जिसके चलते बिजली चोरी की संभावना भी ज्यादा है। इसी को लेकर अब पावर कॉर्पोरेशन ने फैसला किया है कि, बिजली चोरी रोकने के लिए अब रात को भी छापे मारे जाएंगे। इसी संबंध में पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि, यह कहा है कि बिजली की चोरी को रोकने के लिए अधिकारी खुद रात के अंधेरे में छापे मारेगे।

बता दें कि, प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ रही है। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक प्रदेश भर में बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसी बीच अब बिजली चोरी को रोकने के लिए पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने हिदायत दी गई है कि, उपभोक्ताओं के फोन जरूर उठाएं और लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करें। फोन न उठाए जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। लखनऊ की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चौबीस घंटे मोबाइल गैंग फील्ड में तैनात रहेंगे।

वहीं कॉर्पोरेशन अध्यक्ष ने कहा कि, बिजली चोरी रोकने के लिए रात को छापे पड़ेगे। अधिकारी खुद रात में पेट्रोलिंग करेंगे। कटिया से की जा रही बिजली चोरी रोकने के लिए रात में भी छापे मारने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जगह-जगह चेकिंग की जाएगी। सितंबर तक प्रबंध निदेशक अपने अधीनस्थों से रोजाना जानकारी लेंगे। इसके लिए प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल बिजली पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मांग बढ़ने पर अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की जाएगी। ट्रांसफार्मर सहित किसी उपकरण की कोई कमी नहीं है। उन्होंने गर्मी से परेशान जनता को अबाध बिजली आपूर्ति के लिए वितरण, पारेषण और उत्पादन निगमों के अधिकारियों को उन्होंने यह काम करने के निर्देश दिए है

Related Articles

Back to top button