ब्रेकिंग
मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा
धार्मिक

धन का होगा आगमन बस घर में रखें इन 6 जानवरों की मूर्ति

कई बार हम घर को सजाने के लिए कई तरह की मूर्तियां रखते हैं। अधिकांश लोग घर में भगवान की मूर्तियां रखते हैं। वहीं, कई लोग अपने घरों को सजाने के लिए जानवरों की तस्वीरें या मूर्तियां रखना पसंद करते हैं। मान्यता है कि हर पशु-पक्षी का किसी न किसी ग्रह से संबध है। इसलिए उन ग्रहों का प्रभाव भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र में कुछ जानवरों की मूर्तियां घर में रखना बेहद शुभ माना गया है। इससे सकारात्मकता आती है। इसके अलावा जातक की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

हाथियों का जोड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हाथियों का जोड़ा घर में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में पारिवरिक एकता बढ़ती है। दांपत्य जीवन भी सुखमय बनता है। घर में चांदी या पीतल का हाथी होना शुभ होता है।

कछुआ

कछुआ भगवान विष्णु जी का रूप माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में कछुआ होता है। वहां धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। ध्यान रखें घर की पूर्व या उत्तर दिशा में कछुआ रखने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।

कलहंस का जोड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार लिविंग रूम में कलहंस के जोड़े की मूर्ति रखना अच्छा माना जाता है। इससे पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में सुधार आता है। साथ ही घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।

मछली

वास्तु शास्त्र में मछली को धन और शक्ति का प्रतीक माना गया है। घर में पीतल या चांदी की मछली रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। मछली की मूर्ति को उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है।

गाय

शास्त्रों के अनुसार गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए घर में गाय की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।

ऊंट

ऊंट की मूर्ति को घर में रखना शुभ माना गया है। ऊंट संघर्ष और सफलता का प्रतीक है। इसे ड्राइंग रूम या लिविंग रूम के उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से करियर में सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button