ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

विपुल शाह बोले-अब बंगाल के लोग भी देख सकेंगे सच्चाई ममता बनर्जी भी हमारे साथ देखे

द केरल स्‍टोरी फिल्‍म की सफलता और लोकप्रियता का डंका अब पूरी दुनिया में बज रहा है। ममता बनर्जी ने इस फिल्‍म पर रोक जरूर लगा दी थी लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए इस रोक को हटाने का आदेश दे दिया। इसके बाद फिल्‍म के प्रोड्यूसर विपुल शाह ने कहा कि, “यह तो बस एक बहाना था कि कानून-व्यवस्था की स्थिति हो सकती है। बंगाल में जब फिल्म दिखाई गई थी, तब एक भी घटना नहीं हुई थी। यानी किसी घटना की कोई गुंजाइश ही नहीं थी। इस बहाने को सुप्रीम कोर्ट ने आज खारिज कर दिया…अब पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लोग इस फिल्म का लुत्फ उठाएंगे। मैं ममता दीदी से कहना चाहूंगा कि वह इस फिल्म को हमारे साथ देखें और अगर उन्हें ऐसा कुछ मिलता है तो हमसे चर्चा करें। हम उनकी सभी आलोचनाओं को सुनना चाहेंगे और अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करना चाहेंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। अगर सुप्रीम कोर्ट ने हमें एक डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा है, तो हम इसे अक्षरशः लागू करेंगे। हम इसे तत्काल प्रभाव से करेंगे।

Related Articles

Back to top button