ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

निर्दलीयों प्रत्याशी के समर्थन में उतरे भाजपा सांसद वरुण गांधी

पीलीभीत | उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि आजकल राजनीति पैसे और बाहुबल पर टिकी हुई है। राजनीति में ईमानदार लोग काफी कम हैं। वरुण गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद पहुंचे। उन्होंने बीसलपुर नगर पालिका परिषद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया। उनके लिए जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने पूरनपुर में भी निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया। सांसद वरुण गांधी द्वारा भाजपा प्रत्याशी को छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करना चर्चा में है।वरुण गांधी ने रविवार शाम बीसलपुर के डाकखाना तिराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष की निर्दलीय प्रत्याशी माधुरी देवी के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि बीसलपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के जितने प्रत्याशी हैं, वह सभी पैसे वाले हैं और किसी ने किसी के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं। केवल माधुरी देवी ही एकमात्र ऐसी प्रत्याशी हैं, जो पैसे से काफी कमजोर हैं लेकिन जन सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button