ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बिजासन माता धाम में मनेगा देवी आराधना महोत्सव

सीहोर | देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई 2023 तक तीन दिवसीय देवी आराधना महोत्सव मनाया जाएगा। देवी आराधना महोत्सव के पूर्व प्रत्येक गांव तथा नगर के मंदिरों में अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने देवी अराधना महोत्सव के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करने तथा आयोजन का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि देवी अराधना महोत्सव के पूर्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तथा नगर के मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में साफ-सफाई तथा रंग-रोगन कर आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। देवी अराधना महोत्सव का क्षेत्र में प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। ग्रामों तथा नगरीय निकायों में अधिक से अधिक नागरिक महोत्सव में शामिल हो, इसके लिए दीवार लेखन तथा प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स एवं बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। देवी अराधना महोत्सव के पूर्व 5 मई तक ग्राम, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तरीय आयोजन समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें समिति के स्तर अनुसार गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, पुजारियों, जनप्रतिनिधियों तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित जन अभियान परिषद के सदस्यों, जनसेवा मित्रों तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button