ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

यूक्रेन ने मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर मांगी माफी

रूस से जारी युद्ध के बीच मां काली को लेकर किए गए एक पोस्ट ने यूक्रेन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, हाल ही में यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उसने देवी मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की थी। इसे लेकर भारत समेत पूरी दुनिया के हिंदू समुदाय ने नाराजगी जाहिर की थी। अब इस पूरे वाकये को लेकर यूक्रेन की तरफ से खेद जताया गया है। खुद यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने माफी मांगते हुए इस घटना पर ट्वीट किया है।

यूक्रेन की प्रथम उप-विदेश मंत्री एमिने झेपर ने ट्वीट में लिखा, हम यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की ट्वीट, जिसमें देवी काली को गलत तरह से दिखाया गया था, उसके लिए खेद जताते हैं। यूक्रेन और यहां के लोग भारत की अद्वितीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और उसके समर्थन की प्रशंसा करते हैं। इस फोटो को पहले ही हटा लिया गया है। यूक्रेन आपसी सम्मान की भावना के साथ भारत के साथ दोस्ती और सहयोग बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट में धुएं के गुबार के ऊपर कथित तौर पर देवी काली की एक तस्वीर दिखाई गई। तस्वीर में जीभ बाहर दिख रही है। साथ ही माता काली के गले में खोपड़ियों की माला है। ट्विटर हैंडल @DefenceU ने “वर्क ऑफ आर्ट” कैप्शन के साथ छवि को पोस्ट किया था।इसके बाद भारतीयों का यूक्रेन की इस नापाक हरकत पर गुस्सा फूटा है। हालांकि, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के रोष जताए जाने के बाद यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट हटा दिया। फोटो 30 अप्रैल को पोस्ट किया गया था। वहीं डिलीट करने के बाद भी यूक्रेन द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Related Articles

Back to top button