ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

कांग्रेस विधायक डॉ गोविंद सिंह को माइनर पैरालिसिस अटैक फिलहाल स्वास्थ्य में सुधार।

भोपाल। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और भिंड जिले के लहार से कांग्रेस विधायक डॉ गोविंद सिंह को माइनर पैरालिसिस अटैक आया। जिससे उनके शरीर के दाहिने हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था, लेकिन समय रहते उपचार लेने पर अब उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। फिलहाल गोविंद सिंह अभी स्वास्थ्य सुविधाओं के बीच आराम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पिछले रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लहार में भ्रमण पर थे। तभी अचानक उन्हें चक्कर आ गया। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें ग्वालियर लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें इलाज दिया। दरअसल, गोविंद सिंह ने कुछ दिन पहले दांतों का उपचार कराया था। जिसको लेकर उन्होंने खून पतला करने वाली दवा लेना बंद कर दिया था। इस कारण ब्रेन में हल्का खून का थक्का जम गया। जिससे उनके शरीर के दाहिने हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था। अभी ग्वालियर स्थित निवास पर वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बताया गया कि उनका स्वास्थ्य अब ठीक है। रूटीन चेक-अप और डॉक्टर उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button