ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

महाराष्ट्र की राजनीति में सीएम बदलने की लग रही है अटकलें

मुंबई महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उलटफेर होने के दावे किए जा रहे हैं। यह कोई और नहीं बल्कि उद्धव ठाकरे कर रहे हें। शिवसेना ने बड़ा दावा किया है कि महाराष्ट्र में जल्द ही बड़ा खेला होने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही सीएम पद से हटने वाले हैं। ठाकरे की शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय के जरिए कहा है कि शिंदे गुट जहां कुर्सी बचाने में लगा हुआ है, वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का खेमा उनसे मीठी-मीठी बातें कर रहा है और उनके पीठ पीछे अलग ही खेल, खेल रहा है। संजय राउत के बाद उद्धव ठाकरे ने भी कहा कि जल्द ही एकनाथ शिंदे सीएम की कुर्सी से हटने वाले हैं, हालांकि इस बात को लेकर कई तरह की अफवाहें राजनीतिक गलियारों में हैं कि आगे मुख्यमंत्री कौन बनेगा। इसी बीच एकनाथ शिंदे कुछ दिन की छुट्टियों पर सतारा जिले में अपने पैतृक गांव चले गए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कोई कैबिनेट बैठक नहीं करेंगे। वह कर्नाटक चुनाव में व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा एक आधिकारीक दौरे पर उन्हें मॉरिशस भी जाना है। जबकि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही कुछ दिनों तक राजधानी में नहीं रहेंगे तो मंत्रियों ने भी अपने क्षेत्र में ही रहने का फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button