ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

चारधाम यात्रा शुरु, श्रद्धालुओं की सीमित संख्या का आदेश वापस

देहरादून । अब चारधाम यात्रा के ‎लिए बे-रोकटोक जाया जा सकता है, सरकार ने सी‎मित संख्या में श्रद्धालुओं का आदेश वापस ले ‎लिया है। गौरतलब है ‎कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2023 का आगाज आज से हो रहा है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। इससे पहले चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन को लेकर यात्रियों में काफी असंजस की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता खत्म कर दी है। इसके अलावा चारधाम में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या का आदेश भी वापस ले लिया है, लेकिन यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। यहां गौरतलब है ‎कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए सरकार ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या की संभावना को देखते हुए सीमित संख्या रखे जाने की कोशिश की थी। हालांकि, इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों और लोगों की तरफ से एतराज भी जताया गया था। यात्रा में संख्या को सीमित न रखकर पहले की तरह ही श्रद्धालुओं को आसानी से धाम तक पहुंचने की मांग की जा रही थी। स्थानीय लोगों की इसी डिमांड को देखते हुए राज्य सरकार ने अब बड़ा फैसला ले लिया है।
हालांकि, यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक होगा, लेकिन लोग इस दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। चारधाम यात्रा से पहले सरकार का यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यात्रा शुरू होने जा रही है। और ऐसे में श्रद्धालु भी यात्रा में इन शर्तों को लेकर असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रहे थे, लेकिन अब यात्रियों को धाम तक पहुंचने में आसानी होगी।

Related Articles

Back to top button