ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राजस्थान

उद्योग नगर थाने का हेड कांस्टेबल पहुंचा रिटायर्ड कर्मचारी का भूखंड हड़पने, मामला दर्ज

कोटा। कोटा में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। उद्योग नगर थाने में एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फर्जी तरीके से प्लॉट हड़पने का प्रयास करने और वर्दी का रौब दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए परिवादी ने मामला दर्ज करवाया है।

पीड़ित शिक्षा विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी घासीलाल ने बताया कि रायपुरा में उनका एक प्लॉट है। लेकिन पता चला कि इसी प्लॉट की एक फर्जी फाइल हेड कांस्टेबल महावीर पारेता के नाम की भी है। महावीर पारेता ने इस मामले में प्लॉट में निर्माण कार्य नहीं करने की धमकी दी। हेड कांस्टेबल महावीर पारेता करीब 10-12 साथियों को लेकर प्लॉट में पहुंचा और दीवारे, दरवाजे और खिड़कियों को तोड़ दिया।

परिवादी ने बताया कि महावीर पारेता ने वर्दी का रौब दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में उद्योग नगर थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़ित ने सिटी एसपी शरद चौधरी को परिवाद पेश किया और मंगलवार शाम उद्योगनगर थाने में हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

Related Articles

Back to top button