ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
महाराष्ट्र

क्या भाजपा में नियुक्त होंगे एनसीपी (NCP) नेता अजित पवार

महाराष्ट्र: एनसीपी नेता अजित पवार ने आज कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चलते ही महाविकास आघाड़ी (MVA) में दरार आई है। एनसीपी नेता का यह बयान उस समय आया है, जब बीते दिन पहले ही एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस से उनकी मुलाकात के चर्चे हुए थे।

सीएम और फडणवीस से की मुलाकात

बीते दिन ही एनसीपी नेता अजित पवार ने सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की। तीनों नेताओं की मुलाकात मुंबई में सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई। अजित पवार ने बेमौसम बारिश से तबाह हुए अहमदनगर और धाराशिव जिलों में किसानों से सीएम की मुलाकात के एक दिन बाद यह बैठक की है।

राउत बोले- अजित का एनसीपी में उज्जवल भविष्य 

अजित पवार के भाजपा में जाने के कयासों के बीच संजय राउत का भी बयान आया है। राउत ने कहा कि अजित का भविष्य एनसीपी में उज्जवल है और उनका भाजपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

पहले भी कर चुके बगावत 

अजित पवार पहले भी अपनी पार्टी और एमवीए को बगावती तेवर दिखा चुके हैं। यहां तक की महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार बनने से पहले भी उन्होंने ऐसी बगावत की थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद अजित पवार ने एनसीपी की ओर से रातोंरात देवेंद्र फडणवीस से मिलकर सरकार बनाने की पेशकश कर दी थी।

देवेंद्र फडणवीस ने सीएम तो अजित ने डिप्टी सीएम की शपथ ली थी। हालांकि, बाद में शरद पवार ने सभी एनसीपी नेताओं को एकजुट कर सरकार बनने नहीं दी थी।

MSC बैंक घोटाले की चार्जशीट से अजित का नाम गायब

दो दिन पहले ही ईडी ने एमएससी बैंक घोटाला मामले में चार्जशीट दाखिल की। इस चार्जशीट में भी अजित पवार का नाम गायब दिखा है। हालांकि, दूसरी ओर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने इसपर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि चार्जशीट ने अजित पवार का नाम न होना दिखाता है कि ये कार्रवाई सिर्फ परेशान करने के लिए हुई थी।

 

Related Articles

Back to top button