ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

गेहूं बेचकर घर आ रहे किसान से तीन लाख की लूट।

खंडवा। गेहूं बेचकर घर लौट रहे किसान का अपहरण करने का मामला सामने आया है। लुटेरे ने करीब तीन लाख रुपये लूटने के साथ किसान को भी कार में बैठाकर साथ ले गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। ग्राम भील खेड़ी सराय निवासी किसान अर्जुन नायक के साथ यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि गांव के ही युवक रविंद्र के साथ वह दो ट्रैक्टर ट्रालियों से मंडी में गेहूं बेचने आया था। यहां से गेहूं बेचकर करीब तीन लाख रुपये लेकर वह बाइक से घर आ रहा था। इस बीच अहमदपुर खैगांव के पास कुछ लोगों ने अर्जुन का अपहरण कर लिया और तीन लाख भी साथ लेकर गए। घटना की जानकारी लगने पर सीएमपी पूनमचंद यादव मोघट थाना और कोतवाली थाना पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने अपहरण कर लूट करने वालों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की। वाहनों की तलाश करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्चिंग की जा रही है। मोघट पुलिस ने अर्जुन के भाई की शिकायत पर उसके भाई अर्जुन का अपहरण कर लूटने वाले बदमाशों पर केस दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button