ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

बिहार के पटना में एक साथ ब्लास्ट हुए 20 सिलेंडर दर्जनों झोपड़िया जलकर हुई खाक।

बिहार की राजधानी पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत में एलएनजेपी हॉस्पिटल के नजदीक स्थित बस्ती की एक झोपड़ी में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद झोपड़ी में आग लग गई. आग एक एक कर दर्जनों झोपडिय़ों में फैल गई और देखते-देखते दर्जनों झोपडिय़ां जलकर राख हो गई और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. वहीं झोपडिय़ों में आग लगने के बाद सिलेंडर भी ब्लास्ट करने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वहां एक कर 20 से ज्यादा सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आसपास दहशत का माहौल हो गया था. आग लगने की जानकारी मिलने के बाद वहां दमकल की कई गाडिय़ां पहुंच गई और आग बुझाने में लग गई. इसके साथ ही कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. ट्रैफिक एसपी और फायर डिपार्टमेंट की डीजी शोभा अहोतकर भी मौके पर पहुंचे. इसके साथ ही घटना स्थल पर लालू यादव के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव भी मौके पर पहुंचे. तेजप्रताप यादव ने पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें सरकारी सहायता दिलाने की बात कही. तेजप्रताप यादव ने बताया कि वह 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर थे. तब उनकी नजर आसमान में फैले धुएं पर पड़ी. इसके बाद उन्हें लगा कि कहीं आग लग गई है. इसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी. इस दौरान उन्हें पता चला कि फायर बिग्रेड की गाड़ी जाम में फंस गई है तब अपने कारकेड के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी को घटनास्थल पर पहुंचाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button