ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
राजस्थान

हड़ताल समाप्ति के संकेत, आज महारैली में जुटेंगे प्रदेशभर के डॉक्टर

आरटीएच बिल सरकारी और सरकार के अनुदान प्राप्त अस्पतालों पर लागू करने के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। आज प्रदेश भर के डॉक्टरों की महारैली में औपचारिक घोषणा के बाद हड़ताल खत्म हो सकती है।निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स और सरकार के बीच चल रही तकरार 16 दिन के बाद सहमति की ओर बढ़ती नजर आ रही है। सरकार और निजी क्षेत्र के डॉक्टर्स के बीच सहमति बन चुकी है, जिसकी औपचारिक घोषणा के बाद हड़ताल खत्म होगी।

राइट टू हेल्थ बिल अब निजी अस्पतालों पर लागू नहीं किया जाएगा। यह बिल उन अस्पतालों पर लागू होगा, जिन्होंने सरकारी अनुदान लिया होगा। बिल सरकारी और सरकार के अनुदान प्राप्त अस्पतालों पर लागू करने के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है।देर रात सरकार के अधिकारियों ने डॉक्टर्स की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। मुख्यमंत्री गहलोत की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद रात तीन बजे के आसपास डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की गई, जिसमें इस गतिरोध का हल निकलता नजर आ रहा है।पिछले 16 दिन से सरकार और निजी डॉक्टर्स के बीच चल रहा गतिरोध अब समाप्त होने जा रहा है।
राइट टू हेल्थ पर निजी डॉक्टर्स के विरोध और कार्य बहिष्कार के चलते राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा असर पड़ा है।

आज जुटेंगे प्रदेशभर के डॉक्टर

डॉक्टर्स की आज महारैली है, जिसमें पूरे प्रदेश से डॉक्टर्स जयपुर में एकत्र होंगे। डॉक्टर्स संघर्ष समिति के पदाधिकारी डॉक्टर्स को इस नई व्यवस्था से अवगत करवाएंगे और सहमति के बाद ही कोई आधिकारिक बयान डॉक्टर्स की ओर से दिया जाएगा, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button